Hindi Literature
Showing 901–950 of 6561 results
Heal Your Mind by L Louise Hay
हममें से अनेक लोग इस बात को लेकर संघर्ष करते रहते हैं कि एक ऐसे संसार में प्रसन्न, शांत और एकाग्रचित्त कैसे रहें, जो हर पल जटिल होता जाता है। हम अपनी सोच को सही दिशा में, अपने मनोभाव को स्थिर तथा स्मृति को ठीक कैसे रखें, जब हमारे मस्तिष्क और शरीर पर हर तरफ से सूचना और प्रभावों की बमबारी-सी होती रहती है? अपनी तरह का यह संसाधन अत्याधुनिक विज्ञान को करुणा तथा बुद्धिमानी के साथ मिलकर ऐसे उत्तर देता है, जिनका इस्तेमाल हम सचमुच कर सकते हैं।
आप यह जानेंगे कि अपने मन और शरीर में क्या चल रहा है, जब—
• आप दुःखी, क्रोधी या भयभीत महसूस करते हैं।
• लत डालने का पदार्थ या व्यवहार आपको अपने वश में कर लेता है।
• आपको एकाग्रता, अध्ययन या याद रखने में कठिनाई होती है।
• अतीत की वेदना वर्तमान में आपके मन को घेर लेती है।
• कोई भावुक स्थिति आपकी शारीरिक व्याधि का एक संकेत होती है।
• और भी बहुत कुछ।
यही नहीं, हर अध्याय में आपको ऑल इज वेल क्लीनिक में केस स्टडी के जरिए ‘वास्तविक उपचार का अनुभव’ प्राप्त होगा।
अपने मन-मस्तिष्क को समझकर स्थिर करने और तनावरहित सुखी जीवन जीने का मार्ग बताने वाली अद्भुत पुस्तक।
Heart Ki Dekhbhal by Dr. H.S. Wasir
‘हार्ट की देखभाल’ नामक इस पुस्तक की रचना एक लब्धप्रतिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एच.एस. वसीर द्वारा की गई है। यह पुस्तक विभिन्न क्षेत्रों के पाठकों की एक विशाल संख्या को आकर्षित करेगी। हृदय रोगों के सामान्य चिकित्सक इसकी सहायता से अपने रोगियों को उनकी ही भाषा में सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान करने में अधिक समर्थ हो सकेंगे। साथ-ही-साथ हृदय रोगों की समस्याओं को समझने एवं उनसे बचने के उपायों में रुचि लेनेवाले लोग भी इसे पसंद करेंगे। एक अन्य महत्त्वपूर्ण कारण से भी इसे पसंद किया जाएगा, क्योंकि यह एक प्रामाणिक और ज्ञानवर्धक पुस्तक तो है ही, इसे पढ़ना और समझना भी बहुत सरल है।
डॉ. वसीर ने पुस्तक के परिशिष्ट में पर्याप्त सूचनाएँ संकलित कर सहज रूप से सुधी पाठकों का ज्ञानवर्धन किया है। अनेक उपयुक्त उद्धरणों को समाविष्ट कर उन्होंने इस पुस्तक को साहित्यिक कृति का स्वरूप प्रदान कर दिया है।
Heeron Ki Kheti by Russell H. Conwell
‘हीरों के खेती’ अथवा ‘एकर्स ऑफ डायमंड्स’ में मूलतः डॉ. रसेल कॉनवेल द्वारा 6,000 से अधिक नगरों, ग्रामों और शहरों में दिए गए व्याख्यान हैं। नए विचार के साहित्य के पहले उदाहरण के रूप में ‘एकर्स ऑफ डायमंड्स’ को प्रायः बौद्धिक गुरुओं द्वारा उद्धृत किया जाता है। इस छोटी सी पुस्तक से अब तक लाखों लोग प्रेरणा प्राप्त कर चुके हैं। कॉनवेल के प्रेरक विचार, उच्च आदर्श और अदम्य उत्साह यह शिक्षा देते हैं कि हमें संभावनाओं, उपलब्धियों एवं सौभाग्य के लिए कहीं और देखने की आवश्यकता नहीं है। ‘हीरों की खेती’ उनके इस मूल विचार को प्रतिध्वनित करती है कि इस धरती पर हममें से प्रत्येक व्यक्ति दूसरों की सहायता के प्रमुख उद्देश्य के साथ आया है। यदि हम सतत प्रयास करें तो खूब धन कमा सकते हैं, सुखी-संपन्न हो सकते हैं एवं हमारा ‘हीरों का खेती’ हमारी पहुँच में ही है।
Hema Malini : Ek Ankahi Kahani by Bhawana Somaaya
हिंदी सिनेमा की अद्वितीय ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सही मायने में एक सपना देखा और पूरा होने तक उसका पीछा किया। हेमा को उनकी पहली ही तमिल फिल्म में डायरेक्टर ने अचानक यह कहकर ड्रॉप कर दिया कि उनमें स्टार क्वालिटी नहीं है। फिर हेमा ने राज कपूर के साथ मिली अपनी पहली हिंदी फिल्म साइन की। उस वक्त महज अठारह साल की हेमा ने अपनी खूबसूरती, मोहक अदाओं और करिश्माई अंदाज से फिल्म के तमाम शौकीनों के दिलों को जीत लिया। ‘जॉनी मेरा नाम’ से लेकर ‘शोले’ तक, ‘मीरा’ से लेकर ‘बागबान’ तक उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए, जो हिंदी सिने-इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं।
उन्होंने राज कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र कुमार आदि सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है, लेकिन स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री अगर किसी के साथ खूब जमी, तो वह थे धर्मेंद्र। धर्मेंद्र के साथ उनके संबंध इतने गहरे थे कि अफवाहों का बाजार हमेशा गरम रहता था और तमाम परंपराओं को ताक पर रखते हुए हेमा ने मई 1980 में अपने जाट हीरो से शादी रचा ली। अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच बेहतरीन संतुलन बिठाते हुए हेमा अपनी बेटियों ईशा और आहना के साथ बसी छोटी सी दुनिया को लेकर गरिमा का पूरा खयाल रखती हैं।
अंतरंग चित्रण से भरपूर, भावना सोमाया के कलम से निकली, यह पहली अधिकृत जीवनी, हेमा के साथ एक फिल्म-पत्रकार और आलोचक के रूप में भावना सोमाया के कई साल लंबे संबंधों का परिणाम है।
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की संपूर्ण जीवनगाथा है यह पठनीय व रोचक कृति।
Hg Wells Ki Lokpriya Kahaniyan by Hg Wells
अचानक सबकी तन्मयता भंग हुई थी। इस पार्क में मनोरंजन के लिए जिस बैंड की व्यवस्था थी, वह न जाने कब से बिना किसी भूल के अपना प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन अभी उनसे भी अचानक पहली बार सुर की चूक हुई थी। इस भूल को सबने पकड़ा था और इस पर लोगों की चर्चा हो रही थी। साथ ही इस घटना ने भी हलचल मचा दी थी कि इस महिला की गोद में शांत चित्त ऊँघता हुआ सा वह छोटा कुत्ता बहुत तेज रफ्तार से अचानक हवा में उड़ता हुआ बहुत दूर जा गिरा था। लोग बौखला गए थे और इसे किसी अपशगुन का संकेत मानकर अंधविश्वासी सिद्ध हो रहे थे। किसी भगदड़ जैसा दृश्य बन गया था। लोगों के अचानक भागने से कुरसियाँ उलटकर गिर गई थीं।
उसकी स्मृति में बचपन का वह दृश्य साफ उभरकर आ गया। उस दरवाजे को देखते ही वह एक अजीब से मनोभाव से भर उठा। वह दरवाजा मानो उसे अपनी ओर खींचने लगा। वह अपनी इच्छा भर उतावला हो उठा कि वह भागकर जाए और उस दरवाजे के पार निकल जाए। उसके विवेक में यह क्या स्पष्ट था, कि इस तरह किसी दरवाजे के पार चले जाना अकलमंदी नहीं है या यह गलत काम है, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन दरवाजे के उस आकर्षण के सामने एक विवेक तो था, जो रुकावट बन रहा था। लेकिन दरवाजा खुला हुआ था और वह इच्छापूर्वक उसके पार जा सकता था।
—इसी संग्रह से
प्रसिद्ध कथाकार एच.जी. वेल्स की रोचक-पठनीय-लोकप्रिय कहानियों का संकलन।
Hidden Files by Prof. Triveni Singh, Amit Dubey
क्या आप विश्वास कर पाएँगे कि आपको एक ऐसे शख्स ने लूटा है, जो ढाई साल पहले मर चुका है। क्या एक SMS भेजना हो सकता है, आपके जीवन की सबसे बड़ी गलती। क्या गलती थी उसकी, उसने सिर्फ एक फ्रेंड रिक्वेस्ट ही तो रिसीव की थी। एक कॉल रिसीव किया और साफ हो गए उसके एकाउंट से पूरे 82 लाख रुपए। जब 14 साल का एक लड़का बन गया भारतीय रेलवे के लिए सबसे बड़ी मुसीबत। कैसे कमाए उस 22 साल के लड़के ने 3700 करोड़ रुपए सिर्फ फेसबुक से। आप विश्वास करेंगे, आपका बिजली का बिल भरकर, मैं कमा लूँ पूरे 100 करोड़ रुपए। जब एक मोबाइल एप्प के थ्रू हो गई एक किडनेपिंग। आप अपने घर का दरवाजा खुला छोड़ सकते हैं, पर अपना मोबाइल बिना पासवर्ड मत रखिए। जब मरी हुई लड़की के फिटबिट बैंड ने दी गवाही और पहुँचा दिया क्रिमिनल को सलाखों के पीछे। क्या आप जानना चाहेंगे कि आप के घर का Wi-Fi खोल सकता है आपके कौन-कौन से राज। जब उसकी मौत और जिंदगी के बीच में आ गया एक व्हाट्सएप मेसेज। उसकी जान की कीमत सिर्फ 3 बिटकॉइन। यदि उस दिन फोन न खोया होता तो वह मर जाती। जब बिजली के बल्ब से रोशनी के बजाय आने लगे धमकी की आवाज। आजकल हर व्यक्ति अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन बिताता है, चाहे वो खरीदारी करना हो, बिल पेमेंट करनी हो, दोस्त बनाना हो, जिसकावर्णन बेचनी हो या घर खरीदना हो, कॉलेज के एडमिशन से लेकर शादी के लिए जीवनसाथी ढूँढ़ने तक आपकी जिंदगी इस ऑनलाइन के मायाजाल में उलझ तो गई ही है। लगातार हर क्षण एक ऐसी दुनिया अपनी वास्तविक दुनिया के समांतर खड़ी हो रही है, जिसको हम आभासी दुनिया कहते हैं, पर इस दुनिया में वे सारे अपराध संभव हैं, जो असली दुनिया में होते हैं, इस कारण इस दुनिया की अँधेरी सच्चाइयों के प्रति खुद को जागरूक रखना बहुत जरूरी हो गया है। उत्सुकता बहुत है, जानने की चाह भी, पर इस भागती दुनिया में हमारे पास वक्त कहाँ है कि हम इन दिशा-निर्देशों को सीखें, कोई भी ऐसा ज्ञान या वीडियो बड़ा ही बोरिंग लगने लगता है, जब कोई कहता है कि OTP मत दीजिए, लिंक क्लिक मत कीजिए या फोन पर कोई डिटेल शेयर मत कीजिए। लेखकद्वय ने अनुभव किया कि लोग दिशा-निर्देश भले ही भूल जाएँ पर उन्हें कहानियाँ याद रहती हैं, तो क्यों न वे ये बातें कहानियों के द्वारा बताएँ और तब इस पुस्तक ‘साइबर क्राइम की रोमांचकारी कहानियाँ’ की जरूरत महसूस हुई।दरअसल ये कहानियाँ नहीं हैं, बल्कि उन्होंने इनके द्वारा कुछ अनुभव साझा किए हैं। उनका मानना है कि सच्चाइयाँ कल्पना से ज्यादा रोचक होती हैं; ये सच्ची कहानियाँ न सिर्फ आपको साइबर खबरों के प्रति आगाह करेंगी, बल्कि आपको सतर्क भी करेंगी, ऐसे क्रिमिनल्स से निपटने के लिए।
Hidimba by Dr. Devenchandra Das ‘Sudama’
हिडिंबा महाभारत का एक अवहेलित चरित्र है। वह भीम की पत्नी थी, पर मर्यादा नहीं मिली। राक्षसी थी, कहीं-कहीं देवी के रूप में दरशाया गया। हिडिंबा हिमाचल की थी या पूर्वोत्तर की। स्थानीय लोग उसे अपनी-अपनी बेटी मानते हैं। प्रस्तुत उपन्यास में हिडिंबा को पूर्वोत्तर की बेटी के रूप में दरशाया गया है—वह अनार्य तो थी, पर राक्षसी के रूप में नहीं, देवी के रूप में।
हिडिंबा हिडिंब की भगिनी थी। वर्तमान नागालैंड के अंतर्गत धनश्री (धनसिरी) नदी के तट पर अवस्थित है। घटोत्कच हिडिंबा का पुत्र था। पूर्वोत्तर के अधिकाधिक लोग गर्व के साथ कहते हैं कि हम घटोत्कच के वंशज हैं। यह भी कम महत्त्वपूर्ण नहीं है, जो राष्ट्रीय एकता को दरशाता है।
उस समय तक पूर्वोत्तर शाक्त-शैव प्रधान था। वसिष्ठजी ने आकर वैष्णव बीज अंकुरित किया। शिव वैष्णव थे और दुर्गा नारायणी। उस समय शेष भारत के साथ पूर्वोत्तर भारत का संपर्क कैसा था? कुरुक्षेत्र युद्ध में घटोत्कच पांडव पक्ष और भगदत्त कौरव के पक्ष में थे। दोनों ने बलिदान दिया था—राष्ट्रहित के लिए।
पुस्तक में शेष भारत के साथ पूर्वोत्तर का संपर्क कैसा था? भारतीय संस्कृति के साथ पूर्वोत्तर के लोगों का किस प्रकार लेना-देना था? अध्यात्म का प्रचार-प्रसार किस प्रकार हुआ था? राजनैतिक कम, पर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय एकता का आधार कैसा था, इन सब प्रश्नों का उत्तर खोजने का प्रयास है यह पठनीय कृति ‘हिडिंबा’।
Himalaya Par Lal Chhaya by Shanta Kumar
वर्ष 1962 में भारत पर चीनी आक्रमण स्वतंत्र भारत के इतिहास की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और भारतीय सेना की शर्मनाक पराजय एक कलंक। वह हार सेना की नहीं थी, अपितु तत्कालीन सरकार की लापरवाही के कारण हुई थी। भारत की सरकार पंचशील के भ्रम में और ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ के नारे में मस्त रही; यद्यपि चीन द्वारा तिब्बत के अधिग्रहण के बाद भारतीय सीमा पर घुसपैठ चलती रही थी। जो भारत की सेना अपनी बहादुरी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध थी और जिस सेना के पराक्रम से मित्र देशों ने दो विश्वयुद्धों में जीत हासिल की थी, भारत की वही बहादुर सेना 1962 में बुरी तरह से परास्त हुई।
पिछले कुछ वर्षों से सीमा पर घुसपैठ कुछ अधिक होेने लगी है। कई बार चीनी सेना कई मील अंदर आ गई। चिंता का विषय यह है कि चीनी सेना भारतीय सीमा में अपनी मरजी से आती है और अपनी मरजी से ही वापस चली जाती है।
इस पुस्तक का एकमात्र उद्देश्य भारत को उस चुनौती के लिए तैयार करना है, जो आज मातृभूमि पर आए संकटों ने हमारे सामने उपस्थित कर दी है। परिस्थितियाँ विपरीत हैं, मानो समय भारत के पौरुष, नीतिज्ञता व साहस की परीक्षा लेना चाहता है। निस्संदेह कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे भविष्य के प्रति महान् निराशा होती है, परंतु हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि विकट और महान् संकटों में से राष्ट्रों के उज्ज्वल भविष्य का उदय हुआ करता है।
Himanshu Joshi Ki Lokpriya Kahaniyan by Himanshu Joshi
स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कहानी को हिमांशु जोशी की कहानियों के बगैर पहचाना नहीं जा सकता। हिंदी कहानी ने जितनी भी रचनात्मक मंजिलें तय की हैं, उन रचनायात्राओं और मंजिलों पर उनकी कोईनकोई कहानी आगे बढ़ती या मंजिल पर मौजूद मिलती है।
हिमांशु जोशी कहानी नहीं लिखते और न इनकी कहानियाँ बँधेबँधाए ढाँचे में रूपाकार ग्रहण करती हैं, बल्कि वे मानस को आंदोलित करके अपना विधागत स्वरूप और महत्ता प्राप्त करती हैं। घटना, बात या सरोकार को कहानी की संवेदनात्मक सिद्धि दे देना उनकी नितांत अपनी विलक्षण कथनप्रतिभा और उपलब्धि है। उनकी कहानियों में रचना और जीवन की अद्वितीय अन्विति है…कैसे जीवनयथार्थ रचना बनता है और रचना कैसे जीवनयथार्थ का पर्याय बन जाती है, यह उनकी दुर्लभ सृजन की कालजयी प्रतीति है, जो स्मृति की धरोहर बन जाती है। उनकी कितनी कहानियों को याद करूँ… ‘जलते हुए डैने’, ‘अंततः’, ‘रास्ता रुक गया है’, ‘काला धुआँ’, ‘तपस्या’ से लेकर विदेशी तथा अन्य अनुभवभूमियों पर लिखी ‘सागर तट के शहर’, ‘अगला यथार्थ’, ‘आयतें’, ‘ह्वेनसांग…’, ‘एक बार फिर’ आदि को रेखांकित करूँ तब भी दसियों उत्कृष्ट कहानियाँ रेखांकित किए जाने की माँग करती हैं।
यह सही है कि हिमालय की हर चट्टान
से गंगा नहीं निकलती, लेकिन हिमांशु जोशी
के अनुभवजन्य हिमालय की प्रत्येक चट्टान
से एक गंगा या एक उर्वरा नदी निश्चय ही निकलती है!’’
—कमलेश्वर
Hind Swaraj Ki Anant Yatra by Ajay Kumar Upadhyay
इस पुस्तक में ‘हिंद स्वराज’ के प्रकाश में महात्मा गांधी के जीवन की विराट् यात्रा का संक्षिप्त वर्णन है, जो साधारण व्यक्त को भी महानतम कार्य करने के लिए प्रेरित करता है और वह अपने आराध्य के प्रति उसी तरह लीन हो सकता है, जिस तरह महात्मा गांधी ने अंतिम क्षणों में अपने आराध्य का नाम ‘हे राम’ के रूप में उच्चारित किया था, जो संपूर्ण मानवता के लिए संदेश था। वास्तव में गांधीजी ने तो अपने जीवन भर की तैयारी को ही बोला था, जिसके संबंध में तुलसीदासजी ने भी लिखा है, “जनम-जनम मुनि जतन कराहीं, अंत राम कहि आवत नाहीं।” इस तरह महात्मा गांधी ने सत्य की खोज में ही अपने मोक्ष का मार्ग ढूँढ़ लिया था। सत्य रूप में ‘हिंद स्वराज’ के आलोक में इनके जीवन की यात्रा से निकले वचन, संदेश बनकर सारी मानवता के लिए कल्याणकारी सिद्ध हुए हैं।
वास्तव में इनकी यात्रा की सार्थकता तब तक पूरी नहीं होती, जब तक मनुष्यत्व की खोज पूर्ण नहीं होती। इस तरह मानवता की अनंत यात्रा में ‘हिंद स्वराज’ एक प्रकाश की तरह सभी को मार्ग दिखाता रहेगा।
Hindi Bal Sahitya Ka Itihas by Prakash Manu
हिंदी बाल साहित्य के इस नवोन्मेष और उन्नयन-काल में उसके इतिहास लेखन की जरूरत भी बड़ी शिद्दत से महसूस की जा रही थी। बाल साहित्य की अलग-अलग विधाओं के इतिहासपरक अध्ययन की किंचित् कोशिशें भी हुईं, पर समूचे हिंदी बाल साहित्य के इतिहास लेखन की दिशा में कोई गंभीर पहल अब तक नहीं हुई थी। पिछले कोई सवा सौ वर्षों में लिखे गए बाल साहित्य की अलग-अलग विधाओं की हजारों दुष्प्राप्य पुस्तकों को इकट्ठा करके, उनका काल-क्रमानुसार अध्ययन, यह काम किसी दुर्गम पहाड़ की चढ़ाई से कम न था। पर बरसों तक ‘नंदन’ पत्रिका के संपादन से जुड़े रहे, बच्चों के प्रिय लेखक और सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रकाश मनु ने इस गुरुतर कार्य का जिम्मा उठाया। कोई दो-ढाई दशकों से वे इस काम में जुटे थे और उनके निरंतर अध्यवसाय और निराली धुन का ही नतीजा है कि हिंदी बाल साहित्य का पहला इतिहास अब सुधी पाठकों और आलोचकों के सामने है।
यह बहुत प्रसन्नता और संतोष की बात है कि जिस हिंदी बाल साहित्य के इतिहास-लेखन के लिए वे इतने लंबे समय से निरंतर खट रहे थे, उसकी पूर्णाहुति ऐसे सुखद काल में हुई, जब उसकी दमदार उपस्थिति पर कोई सवाल नहीं उठाता। बाल साहित्य की यह विकास-यात्रा बड़े-बड़े बीहड़ों से निकलकर आई और अब एक प्रसन्न उजास हमें चारों ओर दिखाई देता है। कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक समेत अनेक विधाओं में निरंतर लिखे जा रहे बाल साहित्य की एक विकासकामी, सुदीर्घ और गरिमामयी परंपरा रही है, जिसकी हिंदी साहित्य की महाधारा में एक अलग पहचान रेखांकित की जा सकती है, यह प्रकाश मनु के इस बृहत् इतिहास-ग्रंथ को पढ़कर बहुत स्पष्टता से सामने आता है। फिर इस इतिहास की शैली भी बहुत सर्जनात्मक और रसपूर्ण है, जो पाठकों से निरंतर एक सार्थक संवाद करती चलती है।
साहित्य अकादेमी के पहले बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित प्रकाश मनु ने हिंदी बाल साहित्य की अलग-अलग विधाओं की उपलधियों को सहेजते हुए बाल साहित्य का यह पहला इतिहास लिखकर खुद में एक बड़ा और ऐतिहासिक महव का काम किया है। आशा है, हिंदी के साहित्यिक और प्रबुद्ध समालोचक ही नहीं, आम पाठक भी इसका उत्साह के साथ स्वागत करेंगे।
Hindi Bhasha Aur Sahitya Ka Vastunishtha Itihas by Hemant Kukreti, Sumeeta Kukreti
भा और साहित्य के सवाल विषयनिष्ठ होते हैं। उनके किसी पक्ष पर सर्वसम्मत निष्कर्ष देना अत्यंत कठिन है। रचनाकारों के इतिवृत्त से जुडे़ जन्म एवं पुण्य तिथि, जन्म स्थान इत्यादि स्थूल तथ्य हों या उनके कृतित्व से जुडे़ गंभीर प्रश्न हों—उनके सीधे-सपष्ट और प्रत्यक्ष उत्तर भी कई बार विद्वानों, साहित्य-अध्येताओं और पाठकों को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि साहित्य जैसी कलाओं में व्यक्तिगत अभिरुचियों की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है। इन सब जोखिमों के बाद भी हम हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ इतिहास के साथ साहित्य-मर्मज्ञों और हिंदी विषय लेकर आजीविका अर्जित करने की इच्छा रखनेवाले विपुल युवा समाज के सम्मुख उपस्थित हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में वस्तुनिष्ठ विवेचन होते हुए भी प्रत्येक युग का साहित्य परिवेश, प्रमुख रचनाकारों का योगदान, युगीन साहित्यिक विशेषताएँ, आलोचकों, साहित्येतिहासकारों एवं रचनाकारों के चर्चित मत, परिभाषाओं और हिंदी साहित्य की अंतर्वर्ती ऐतिहासिक निरंतरता विश्लेषित कर प्रश्नोत्तर शैली में प्रस्तुत किया गया है। इससे विषय को समझने में सुगमता रहती है।
विद्यार्थी-शोधार्थी ही नहीं, हर आयुवर्ग के पाठकों के लिए एक उपयोगी पुस्तक।
Hindi Cinema Ke 150 Sitare by vinod Viplav
हिंदी सिनेमा के 150 सितारे
हमारे देश में क्रिकेट की तरह सिनेमा भी एक धर्म है और सिनेमा के सितारे उनके चाहनेवालों के लिए भगवान् हैं। ये सितारे सिनेमा के आविर्भाव के समय से ही हमारे दिलो-दिमाग पर राज करते आए हैं। लोग इनके जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानना चाहते हैं। यह पुस्तक सामाजिक सोच को प्रभावित करनेवाले सबसे सशक्त माध्यम सिनेमा की हस्तियों के बारे में प्रामाणिक जानकारियाँ देने के उद्देश्य से लिखी गई है।
इस पुस्तक में भारतीय सिनेमा के आरंभ से लेकर अब तक की प्रमुख हस्तियों के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी गई हैं। इसमें न केवल परदे पर दिखनेवाली हस्तियों के बारे में, बल्कि परदे के पीछे काम करके भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाई देनेवाली हस्तियों को भी शामिल किया गया है। यह पुस्तक सिनेमा के आरंभ से लेकर अब तक की विभिन्न विधाओं की हस्तियों के बारे में जानकारियाँ देने के अलावा सिनेमा के आठ दशक से अधिक समय की विकास-यात्रा को भी समझने में मददगार साबित होगी।
प्रस्तुत पुस्तक न केवल सिनेमा-प्रेमियों को बल्कि आम पाठकों को भी पसंद आएगी।
Hindi Ke Purodha Mahesh Chandra Sharma by Acharya Anmol
‘जिस व्यक्ति के अंदर ज्यादा गुण होते हैं, ऐसे व्यक्ति बहुगुणी होने से अनायास ही श्रद्धा के पात्र बन जाते हैं। ऐसे लोग ही महानायक की श्रेणी में आते हैं। ‘वसुधैव । कुटुम्बकम्’ का भाव हृदयंगम करके चलनेवाले व्यक्ति के जीवन जीने का उद्देश्य स्वान्तः सुखाय’ की अपेक्षा ‘बहुजन सुखाय’ ही होता है। कतिपय ऐसे ही तपःपूत लोगों की श्रेणी में दिल्ली के पूर्व महापौर श्री महेश चंद्र शर्माजी आते हैं।शर्माजी की वाक्पटुता, व्यवहारोपयोगी। संयम, हिंदी भाषा के प्रति समर्पण, हिंदी साहित्य के प्रति प्रगाढ़ अनुराग, हिंदी साहित्य की वृद्धि, भारत और भारतीयता को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति उनका त्याग, भारतीय संस्कृति के प्रति आत्मोत्सर्ग का यशस्वी भाव, गौ-सेवा व संवर्धन के प्रति भक्तिभाव के लिए अनवरत सेवा भाव आदि गुण हर किसी को अनायास ही प्रभावित करते हैं।
बयासी वसंत और पतझड़ के संयोग के अनुभव से अनुभूत होकर वे और अधिक सेवाभावी व विनयावनत हो गए हैं। उनकी पारखी दृष्टि वहीं पर टिकती है, जहाँ उन्हें सेवाभाव व समर्पण की किरण नजर आती है।
नई पीढ़ी को प्रेरित करने की दृष्टि से शर्माजी के उपर्युक्त गुणों को उजागर करने के लिए ही यह हस्तगत पुस्तक संपादित की गई है, जिसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का किंचित् लेखा-जोखा मिल जाता है। वक्त आने पर ऐसे लोग ही ‘महाजनो येन गतः स पन्थः’ के रूप में स्वीकृति पाते हैं और बहुमत से जननायक माने जाते हैं।